Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज विकासखंड असमोली के कल्कि धाम ऐंचौडा कम्बोह के स्थापना दिवस

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 19 फरवरी 2025*

     आज विकासखंड असमोली  के कल्कि धाम ऐंचौडा कम्बोह के स्थापना दिवस पर महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम हुआ। जिसमें सर्व प्रथम मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल महोदया एवं  एवं बिहार के  उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।



    इसके उपरांत गर्भगृह में विधि विधान से  पूजा अर्चना करते हुए मुख्य अतिथि एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सुधांशु जी महाराज, बालीवुड से बोनी कपूर, मनोज मुंतसिर , जेकी  भगनानी सहित अन्य अतिथियों ने  शिला पूजन किया तथा मुख्य अतिथि  महामहिम राज्यपाल  के कर कमलों द्वारा भूमि की खुदाई ( भूउत्खन्न) का कार्य  का शुभारंभ हुआ। 

       कार्यक्रम के अन्तर्गत 

  महामहिम राज्यपाल महोदया एवं सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महामहिम राज्यपाल महोदया को कल्कि धाम मंदिर के प्रस्तावित स्वरूप तथा 4 वेद भेंट किए गए। मुस्तफा हुसैन द्वारा बांसुरी वादन किया गया तथा बांसुरी के माध्यम से राष्ट्र गान भी गाया गया। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा कल्कि धाम  के स्वरूप के विषय में  विस्तार पूर्वक  प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य 4 वर्ष  में  पूर्ण हो जाएगा तथा उन्होंने एक भव्य अस्पताल तथा एक बडे विश्विद्यालय  बनाने के योजना के विषय में भी बताया तथा उन्होंने बताया कि भविष्य में कल्कि धाम भौतिक जगत एवं आत्मा पर शोध कार्य भी करेगा। उन्होंने श्री कल्कि धाम के अन्तर्गत 3 मंडप एवं गर्भ गृह के अन्तर्गत 10 अवतार के गर्भगृह बनने तथा सनातन के सात स्तम्भ एवं  गुरु गोविंद सिंह ,भगवान बुद्ध ,महावीर स्वामी तथा मीरा के मंदिर के निर्माण के विषय में भी जानकारी दी।

     महामहिम राज्यपाल महोदया ने  कल्कि धाम स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त धार्मिक जगत को श्रद्धा और पवित्र भाव से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उन्होंने बताया कि वह पिछले वर्ष भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहती थी परंतु किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो पाई। 

       परंतु आज स्थापना दिवस एवं भूमि उत्खनन कार्यक्रम में शामिल  होने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने कहा कि उन्होंने करके दिखाया और उनके संघर्ष की  सराहना भी की और उन्होंने कहा कि यह परिश्रम का फल है दिल से जो संघर्ष करता है  उसको एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

    

       उन्होंने कहा कि विगत वर्ष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 19 फरवरी 2024 को श्री कल्कि धाम की आधारशिला रखी गई थी इसलिए 19 फरवरी श्री कल्कि धाम स्थापना दिवस मनाया जा रहा है यह अपने आप में बड़े ही हर्षोल्लास का विषय है। भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि इस अद्भुत कालखंड में यह कार्य न केवल भव्य धार्मिक स्थल का शुभारंभ है बल्कि हमारे देश और समाज की आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

     भारतीय सनातन संस्कृति भारतीय समाज का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ पूरे विश्व को सद्भाव प्रेम का मार्ग दिखाती  सनातन संस्कृति के वास्तविक मूल्य न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए बल्कि समाज में सौहार्द और प्रेम को स्थापित करने के लिए बहुत ही जरूरी हैं। श्री कल्कि धाम के सेवा प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य सनातन के शाश्वत मूल्य की पुनर्स्थापना के साथ-साथ मानव उत्थान हेतु वैदिक एवं आधुनिक शिक्षा का समन्वय करते हुए एक विशाल आध्यात्मिक विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी प्रयास होगा। महामहिम महोदया द्वारा श्री कल्कि धाम निर्माण में जुटे सभी श्रमिकों, इंजीनियर आर्किटेक्ट और उन सभी लोगों को महान संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं सभी को ऐतिहासिक दिवस पर शुभकामनाएं दी और उन्होंने गुजरात में सामाजिक कार्यों के लिए दान के योगदान की चर्चा भी की महामहिम राज्यपाल महोदया ने श्री कल्कि धाम के लिए 5 लाख 11 हजार 111 रुपए का दान भी किया।महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा 4 साल वाद श्री कल्कि धाम का जो स्वरूप होगा उसका रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। 

      इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद मंडल आयुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुरादाबाद  मुनिराज जी , जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं संत सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।

  

 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies