Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महायज्ञ के कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


जंगल कौड़िया, गोरखपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहला में 17वां श्री श्री रुद्र महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। सर्वप्रथम महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा में जल भरी के लिए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भोलेनाथ की जयकारों से क्षेत्र गुंज गया। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए संत महंत व ब्राह्मण व अनेक तीर्थ स्थलों से संत प्राचीन शिव मंदिर दहला में पधारे हैं। नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं प्रवचन कथा  को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश जल यात्रा में शामिल हुए कलश शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर दहला यज्ञ स्थल से मजनु चौराहा डोहरिया बाजार कलानी उर्फ बढ़नी जगत बेला मोहम्मदपुर माफी होते हुए गहासाड राप्ती नदी तट पर पहुंची जहां विद्वान पंडितों के वैदिक मित्रों के बीच गंगा आवाहन से कलश में जल भरा गया शोभायात्रा जुलूस चौराहा व गांवों को भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। यज्ञ समिति के द्वारा बताया गया कि यह यज्ञ 15 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा इस दौरान प्रातः 6:00 बजे सुबह से 10:00 बजे तक यज्ञ पूजा  दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक  भक्ति प्रिया रंजना मिश्रा का प्रवचन शाम 5:00 बजे से नवरात्रि 7:00 बजे तक यज्ञ पूजा रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक रामलीला कार्यक्रम होगा। यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने व लंगर की व्यवस्था की गई है शोभा यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थिति शिवबालक पांडेय राम भोला सिंह दिनेश गिरी महेश निषाद अशोक सिंह पूर्णमासी कनौजिया खूब लाल महानंद गिरी कृष्णानंद सिंह वकील रघु वसंत गिरी करण विश्वकर्मा वालचंद कोटेदार नाहर सिंह सहित महिला पुरुष व क्षेत्रवासी ग्राम वासी कलश यात्रा में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies