Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपदीय पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा किया गया पैदल गश्त




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर थाना कोतवाली आज दिनांक 15.02.2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकगण मय पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्रों प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए पैदल गश्त किया गया।


गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यापारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई असामाजिक गतिविधि संज्ञान में आए, तो तुरंत डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।


बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies