Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

     

बस्ती थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.04.2025 को समय 13.15 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 72/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/105 BNS से संबंधित तीन वंछित अभियुक्तों  1.रितेश सोनकर पुत्र दीपक उर्फ देवे सोनकर 2. अविनाश उर्फ कल्लू पुत्र बसन्त कुमार  3. जवाहिर गुप्ता पुत्र संजय उर्फ संजू गुप्ता निवासीगण नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।  


बताते चलें कि थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर वादी उमाशंकर प्रजापति पुत्र श्री संतराम प्रजापति मोहल्ला नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के तहरीरी सूचना के आधार पर दिनांक 05.4.2025 को ग्राम नरहरिया मे हुये  मार पीट में मु0अ0सं0- 72/2025 धारा 115(2)/352/351(3) BNS पंजीकृत किया गया जिसमे मजरुब जगरतन प्रजापति पुत्र गोलई प्रजापति निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गंभीर चोट लगने के कारण दवा इलाज BRD मेडिकल कालेज गोरखपुर से हो रहा था दौराने विवेचना धारा 110 BNS की बढोत्तरी की गयी तथा  दिनांक 15.4.2025 दौराने दवा इलाज मजरुब जगरतन प्रजापति की BRD मेडिकल कालेज मे मृत्यु हो गयी जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 110 BNS की विलोपित करते हुए धारा 105 BNS मे तरमीम करते हुए अभियुक्त1.रितेश सोनकर पुत्र दीपक उर्फ देवे सोनकर 2. अविनाश उर्फ कल्लू पुत्र बसन्त कुमार  3. जवाहिर गुप्ता पुत्र संजय उर्फ संजू गुप्ता निवासीगण नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया। 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1.थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती श्री महेश सिंह जनपद बस्ती।

2.उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

3.हे0का0 रामसुरेश यादव, का0 विशाल मिश्रा, का0 सचिन कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies