Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रास्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलतापूर्वक आयोजन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रास्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलतापूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक 18.04.2025 को प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में एक बैठक समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारीगण के साथ आयोजित की गयी।


 जिसमें प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी द्वारा आगामी लोक अदालत में संपत्ति अधिग्रहण, वित्तीय विवाद, वैवाहिक मुद्दों जैसे पारिवारिक विवाद, धन वसूली से संबंधित मामले, श्रम विवाद से संबंधिक मुद्दे तथा सार्वजिनक उपयोगिता बिलों जैसे बिजली या पानी से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौतों के माध्यम से निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। उपरोक्त बैठक के अवसर पर सिविल जज (सी.डि.)/ए.सी.जे.एम., संभल स्थित चंदौसी, श्री आदित्य सिंह, सिविल जज (जू,डि.) जे.एम., संभल स्थित चंदौसी, श्रीमती दिव्या गर्ग, सिविल जज (जू.डि.), बाह्य न्यायालय संभल, श्री नावेद अख्तर, सिविल जज (जू.डि.), कोर्ट नं.-01 बाह्य न्यायालय संभल, श्री ललित कुमार सिविल जज (जू.डि.), कोर्ट नं.-02 बाह्य न्यायालय संभल श्रीमती वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चन्दौसी श्रीमती अर्चना सिंह-प्रथम द्वारा दी गयी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies