Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दैनिक जागरण के गोरखपुर संस्करण के 50 साल पूरे, मुख्यमंत्री योगी ने ‘संवादी’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ






हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर में दैनिक जागरण के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भव्य संवादी कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।


कार्यक्रम का आयोजन कोर्टयार्ड में किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण के पूर्वजों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और संवादी सत्र का विधिवत उद्घाटन किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर दैनिक जागरण समूह की पत्रकारिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण की सराहना की और कहा कि पिछले 50 वर्षों में दैनिक जागरण ने न केवल समाचारों की प्रस्तुति में उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि समाज को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


कार्यक्रम में शहर के प्रमुख बुद्धिजीवी, पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies