Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में प्रमंडलस्तरीय मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 





सारण जिला प्रशासन की मेजबानी एवं शिक्षा विभाग,खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं एक्स्ट्रा सी के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 का प्रमंडलस्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार को श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में आज दिनांक 4 अप्रैल 2025 को  आयोजित किया गया । यह प्रतियोगिता सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के ऊपर आयोजित था, जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए प्रतिभागियों ने आज  प्रमंडलस्तरीय  प्रतियोगिता में भाग लिया।इस प्रतियोगिता में सारण प्रमंडल के तीन जिलों के कुल 8  प्रतिभागी दलों ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता का विधवत उद्घाटन प्रतिभागी छात्रा, जिलाधिकारी,सारण एवं उपविकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री  खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बघौरा (सिवान) के अमित कुमार प्रसाद एवं प्रियांशु कुमार ने प्राप्त किया। वहीं  दूसरा स्थान कन्या मध्य विद्यालय अमनौर के आदर्श कुमार एवं आकांक्ष कुमार ने प्राप्त किया  तृतीय स्थान विशेश्वर सेमिनरी इंटर कॉलेज के आकाश कुमार एवं वैभव कुमार ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सारण प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर  पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies