Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण में जिन परिसरों में क्लीनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर का हो रहा है संचालन, संबंधित परिसर के स्वामी इन संस्थानों की वैधता की अवश्यरूप से कर लें जाँच

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार



सारण में जिन परिसरों में क्लीनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर का हो रहा है संचालन, संबंधित परिसर के स्वामी इन संस्थानों की वैधता की अवश्यरूप से कर लें जाँच


जिन मकानों में अवैध क्लिनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर चलेंगे, संबंधित मकान मालिक भी होंगे जबाबदेह, उनके विरुद्ध भी होगी कार्रवाई


जिला में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक/ डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है। जिन परिसरों में क्लिनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर का संचालन हो रहा है, संबंधित परिसर के स्वामी इसकी सूचना प्रशासन को अनिवार्य रूप से देंगे। इस आशय से संबंधित निदेश सभी परिसर स्वामियों को दिया जा रहा है। किसी भी परिसर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के साथ साथ परिसर के स्वामी के विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। किसी भी परिसर में संचालित क्लीनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर के वैधता की जाँच संबंधित परिसर के स्वामी अनिवार्य रूप से कर लेंगे। इसकी जिम्मवारी उनकी होगी। केवल वैध क्लीनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर का ही संचालन अपने परिसर में होने दें। अगर जाँच में किसी भी परिसर में कोई भी अवैध रूप से संचालित क्लीनिक/डायग्नोस्टिक सेंटर/पैथोलॉजी सेंटर पाया जायेगा तो संबंधित प्रतिष्ठान के साथ साथ संबंधित परिसर के स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies