Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा रक्षाबंधन पर्व एवं हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत लगायीं हर घर तिरंगा राखी एवं राम दाना के लड्डू की स्टाल*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा स्टालों का किया अवलोकन एवं खरीदीं राखी एवं राम दाना के लड्डू


स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को बांधी राखियाँ।



सम्भल ( बहजोई) 8 अगस्त 2025


आज कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों नई किरन स्वयं सहायता समूह  जेरोई हयात नगर विकासखण्ड बनियाखेडा एवं संजीवन स्वयं सहायता समूह जेरोई हयात नगर विकासखण्ड बनियाखेडा द्वारा  9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व  एवं हर घर तिरंगा  अभियान के अंतर्गत स्टाल लगायीं गयीं। नई किरन स्वयं सहायता समूह के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत  तिरंगा राखी की स्टाल लगायी गयी  जबकि संजीवन स्वयं सहायता समूह के द्वारा श्री अन्न से संबंधित राम दाना के लड्डू की स्टाल लगायी गयी। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा द्वारा स्टालों का अवलोकन किया तथा राखी एवं राम दाना के लड्डू की खरीददारी भी की तथा परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों  एवं कलक्ट्रेट आए आम जन मानस द्वारा भी स्टालों से राखी एवं राम दाना के लड्डू खरीदे गये। यादवती एवं अनुपमा दीदी द्वारा जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को  तिरंगा राखी भी बांधी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियां  छोटे छोटे उत्पाद तैयार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं । आज स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा ₹ 6000 की राखियाँ विक्रय कीं तथा ₹4150 के राम दाना के लड्डू का विक्रय किया। 

    इस अवसर पर उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ज्ञान सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies