हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 25 दिसम्बर 2025*
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी( उच्च शिक्षा) डॉ राष्ट्रवर्धन की अध्यक्षता में दिनांक 18 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 की अविधि में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य एवं सुशासन सप्ताह (19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025) के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में हुए भाषण प्रतियोगिता , एकल काव्य पाठ ,निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगी छात्र एवं छात्राओं को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू एवं जिला नोडल अधिकारी ( उच्च शिक्षा) राष्ट्रवर्धन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 22 दिसंबर 2025 को एमजीएम कॉलेज संभल में आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता तथा एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी में आयोजित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू एवं नोडल अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं एमजीएम कॉलेज संभल की बीए थर्ड सेमेस्टर की कु. रिया गौतम को ₹10000 की धनराशि का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं राजकीय महाविद्यालय सम्भल की बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा कु.ताशिफा को ₹10000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी के कक्षा 10 वीं के छात्र दुष्यंत यादव को ₹10000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत द्वितीय स्थान पर रहीं राजकीय महाविद्यालय सम्भल की बीएससी 5 वे सेमेस्टर की कु . उमरा चौहान को ₹5000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहीं एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. राधिका को ₹ 5000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र एवं निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहीं श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला चंदौसी की कक्षा 11 वीं की छात्रा कु. आराध्य वार्ष्णेय को ₹3000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र तथा भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहीं एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कु कशिश को ₹2500 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र,एकल काव्य पाठ में तृतीय स्थान पर रहीं एस एम कॉलेज चंदौसी की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मंजरी गुप्ता को ₹2500 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र एवं निबन्ध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहीं सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज बबराला की 9 वी कक्षा की छात्रा कु. यतिका ठाकुर को ₹2000 का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

