Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व अपृहृता/पीडिता को किया गया बरामद

 ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व अपृहृता/पीडिता को किया गया बरामद




बस्ती थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 221/2025 धारा 137(2)/ 87/ 142 BNS व धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना मुण्डेरवा बस्ती से सम्बन्धित अपृहृता/पीडिता की बरामदगी करते हुए अभियुक्त 1. अनोज कुमार पुत्र विश्राम को मुखबिर की सूचना पर गोदमवा तिराहे से दिनांक 24.दिसम्बर.2025 को समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


ज्ञातव्य हो कि थाना मुण्डेरवा क्षेत्र के वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 23.अक्टूबर.2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त अनोज व अनोज के परिवार सदस्यों द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की/अपहृता को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा की जा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies