Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रायबोझा का किया गया लोकार्पण

 ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रायबोझा का किया गया लोकार्पण



बहराइच थाना मोतीपुर आज दिनाँक 11.दिसम्बर.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के द्वारा थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत  चौकी रायबोझा में संभ्रांतजनों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जनसहयोग से नवनिर्मित पुलिस चौकी का बच्चे से फीता कटवाकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा बताया गया कि नई पुलिस चौकी स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित होगी तथा आपातकाल की स्थिति में लोगों को नजदीकी पुलिस चौकी से सहायता मिल सकेगी। साथ ही अपराध की रोकथाम में भी पुलिस चौकी की भूमिका अहम होगी। इसके उपरान्त महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व पुलिस के साथ चौकी परिसर में पौधरोपण किया गया।

         उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी,थाना प्रभारी मोतीपुर श्री आनन्द कुमार चौरसिया, सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन व सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies