Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर, निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया गया

 ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियो के साथ गोष्ठी कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर, निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित भी किया गया






कुशीनगर आज दिनांक 12.दिसम्बर.2025 को  श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर श्री एस् चन्नप्पा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ एक संवादात्मक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी तैयारी को मजबूत करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा। 


 गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को फील्ड ड्यूटी, अपराध नियंत्रण, साइबर क्राइम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा जनता से संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखने और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी गयी।


गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।


  गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व पीआरओ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies