हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
माननीय उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद सम्भल डॉ विदुषी सिंह के आदेशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद सम्भल के निर्देशन में आज दिनांक-10.11.2025 को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में राजेश कुमार सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलिज चन्दौसी जनपद सम्भल में विद्यार्थियों में मानवाधिकार संबंधी जागरूकता व विधिक जागरूकता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद सम्भल द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मानवाधिकार वह मूलभूत अधिकार है जो प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होता हैं, और उनका संरक्षण समाज तथा शासन दोनों की समान जिम्मेदारी है।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में लगातार बढ़ रही असमानता, भेदभाव, हिंसा और मानवाधिकार हनन की घटनाएँ चिंताजनक हैं। ऐसे समय में यह आवश्यक है कि हर नागरिक मानवाधिकारों के प्रति जागरूक होकर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाए एवं विभिन्न विषयो पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उदाहरणार्थ- मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्य, बाल अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता एवं प्रक्रिया, लोक अदालतें और उनके लाभ इत्यादि ।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में उत्तर दिया गया तथा विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री संजीव कुमार, प्रभारी प्रयत्न संस्था, जस्ट राईटस फोर चिल्ड्रेन जनपद सम्भल श्री गौरी शंकर चौधरी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री मयंक गोयल, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित कुमार, लिपिक लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री असलम, पराविधिक स्वयं सेवक श्री अतुल कुमार चौहान, श्री अंशुन्न, श्री रमाकान्त शर्मा तथा प्रधानाचार्या राजेश कुमार सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज चन्दौसी जनपद सम्भल श्री भोपाल सिंह शास्त्री जी एवं विद्यार्थीगण आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

.jpeg)
