हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 17 दिसंबर 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में सम्भल कल्कि देव तीर्थ समिति एवं पर्यटन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया।
हसनपुर से मंगरौला को जोड़ने वाले मार्ग के प्रस्ताव के विषय में भी जिलाधिकारी में जानकारी प्राप्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कल्कि धाम एचौडा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की जिसमें लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि विद्युत विभाग के एस्टीमेट अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल स्टीमेट बनाते हुए लोक निर्माण विभाग को प्रेषित करें।
उप जिलाधिकारी संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि कैला देवी में बनी गौशाला में चारा की मैपिंग कराई जाए।
नगर पालिका सम्भल के अन्तर्गत सम्राट पृथ्वीराज चौहान एवं महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा स्थापना, 24 कोसीय परिक्रमा विजन प्लान, तीर्थ स्थलों के विकास हेतु आवश्यक भूमि क्रय करने, कुरुक्षेत्र तीर्थ आदि पर चर्चा की गयी।
प्राचीन क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा के अन्तर्गत क्षेमनाथ तीर्थ के पास स्थित बाईपास से परिक्रमा मार्ग के ऊंचा रखने के बिन्दु को रखा ताकि वर्षा आदि के समय परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की स्थिति न रहे।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी संभल को निर्देशित करते हुए कहा कि तीर्थ पर जाकर डॉक्यूमेंटेशन करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय,उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज, तथा प्राचीन तीर्थ क्षेमनाथ के महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज तथा अनंतपुरी महाराज जी अट्टा अतौरा, महाराज ऋषि राज गिरी कैला देवी धाम, संजय पोली, छत्रपाल जी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

