Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई के कक्षा 6 से 9 के 200 छात्रों द्वारा कलक्ट्रेट संभल में किया शैक्षिक भ्रमण

 सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई के कक्षा 6 से 9 के 200 छात्रों द्वारा  कलक्ट्रेट संभल में  किया  शैक्षिक भ्रमण




सम्भल ( बहजोई) 9 दिसम्बर 2025

 सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई के कक्षा 6 से 9 तक के लगभग 200 छात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट  सभागार में आयोजित एक विशेष शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम  में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन कर सरकारी कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त किया।


भ्रमण के अंतर्गत छात्रों ने डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, एनआईसी, डीपीएमयू, डीपीओ, सीडीओ कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का दौरा किया।अधिकारियों ने बच्चों को विभागों में होने वाले कार्य, फाइल प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याण योजनाओं के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


भ्रमण का मुख्य आकर्षण कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  डॉ  राजेन्द्र पैंसिया  से हुई विशेष मुलाकात रही। जिलाधिकारी  ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जीवन में कर्मयोगी बनें, अपने भीतर निरंतर सुधार लाएँ और सदैव अनुशासन व ईमानदारी को अपनाएँ— इन्हीं गुणों से वे भविष्य में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने छात्रों से कहा कि घर का भोजन  करना चाहिए तथा फास्ट फूड से बचना चाहिए। मन पर विजय प्राप्त करके ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने छात्रों से अपील की कि प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग न करने को लेकर लोगों को जागरूक करें। 


छात्रों ने अधिकारियों से कई प्रश्न पूछे और प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, डिजिटल भारत परियोजनाओं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं।


विद्यालय प्रबंधन ने इस शैक्षिक भ्रमण को छात्रों के समग्र विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies