ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली को जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों में शत-प्रतिशत लागू करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया
बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन जी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त की मौजूदगी में ई-ऑफिस प्रणाली को जनपद के समस्त पुलिस कार्यालयों में शत-प्रतिशत लागू करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन बस्ती स्थित सभागार कक्ष में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी क्षेत्राधिकारीगण(सीओ), गोपनीय कार्यालय व अन्य पुलिस कार्यालय तथा संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से कार्यप्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय/पुलिस इकाइयों(थाने, चौकियां एवं अन्य कार्यालय) में ई-ऑफिस को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से फाइलों का डिजिटल संचालन, पत्राचार की त्वरित प्रक्रिया तथा सूचनाओं का सुरक्षित आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को ई-ऑफिस के संचालन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश जारी किए गए।पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यशैली में पारदर्शिता एवं गति आएगी।

