Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई के 07 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई के 07 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

भोपाल एवं दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (11.12.2025 से 04.01.2026) में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई, जनपद संभल के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई से कुल 07 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले निशानेबाज इस प्रकार हैं:

नैतिक तिवारी ,एयर राइफ़ल

मृत्युंजय सिंह पनवर,एयर पिस्तौल

आराध्य यादव,एयर राइफ़ल

आराध्या वाष्णेय,एयर पिस्तौल

गौरव,एयर राइफ़ल

युवराज,एयर राइफ़ल

सुरेंद्र सिंह,एयर राइफ़ल

प्रतियोगिता से वापस आने पर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने सभी निशानेबाजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संभल श्री गोरखनाथ भट्ट ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी प्रमिला भारती, शूटिंग कोच मयंक कुमार, सतीश तिवारी एवं नीरज कुमार उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई के प्रशिक्षक मयंक कुमार ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की एक साल की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies