हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 14 जनवरी 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी राम आशीष की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत सर्वप्रथम बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण को लेकर विकासखण्ड वार जानकारी प्राप्त की गयी।अंत्येष्टि स्थल 2025 -26 , कॉमन सर्विस सेंटर स्थापना तथा संचालन की प्रगति , पंचायत सहायकों की उपस्थिति का विवरण, 5 वे वित्त आयोग तथा 15 वे वित्त आयोग के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आर आर सी सेन्टर की क्रियाशीलता एवं यूजर्स चार्ज को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्लास्टिक वेस्ट एवं अन्य कचरे का निस्तारण एक निर्धारित सेन्टर पर किया जाए, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण संचालन एवं प्राप्त आय की प्रगति के विवरण पर भी चर्चा की गयी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालयों को लेकर एडीओ पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि सत्यापन का कार्य प्रमाणिकता के आधार पर किया जाए। सामुदायिक शौचालयों पर तैनात केयर टेकर के मानदेय भुगतान को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि मानदेय का भुगतान नहीं रुकना चाहिए। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायती राज के अन्तर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं व्यय पर प्राथमिक रूप से कार्य किया जाए।
ग्राम्य विकास की समीक्षा करते हुए मनरेगा के अन्तर्गत मानव दिवस को लेकर चर्चा की गयी।
ई केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर भी चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)