Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49.15 ग्राम स्मैक ( कीमत लगभग पांच लाख रुपये )के साथ तीन अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49.15 ग्राम स्मैक  ( कीमत लगभग पांच लाख रुपये )के साथ तीन अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार बरामद



बलरामपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तश्करी व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर  पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान सेखुईया तिराहा के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर बहराइच की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP32HF6075) को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से 49.15 ग्राम स्मैक पाउडर तथा स्मैक तौलने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर थाना कोतवाली देहात पर *मु0अ0सं0 07/26  धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम अमन पुत्र शकील, मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन, वसीम पुत्र जमील,  सबा परवीन पत्नी वसीम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता के नाम निम्नलिखित हैं—

1. अमन पुत्र शकील निवासी ग्राम छावनी चौराहा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

2. मो0 अहमद पुत्र मो0 हुसैन निवासी  मसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

3. वसीम उर्फ मिट्टी का तेल पुत्र जमील निवासी मसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

4. सबा परवीन पत्नी वसीम  निवासी मसूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच


गिरफ्तार कर्ता टीम का विवरण


 श्री गिरिजेश तिवारी ( प्रभारी निरी0थाना को0 देहात) मय पुलिस टीम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies