ओरिएन्टल किसान शक्ति एग्रो एण्ड डेयरी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड के नाम से अवैध कम्पनी खोलकर आम जनता का आरडी व एफडी के रुप में लाखों रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का आरोपी एक नफर वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व सिंहम नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में उ0नि0 रामशिव यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0823/2025 धारा 2(ख)(i) (VIII) (xi) /3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द व समाज विरोधी क्रिया- कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त संजय यादव पुत्र स्वर्गीय महादेव प्रसाद निवासी बिधियानी रोड थाना कोतवाली जनपद खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 रामशिव यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रवि प्रकाश यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
3. म0उ0नि0 शिखा सोनी थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
4. का0 पवन यादव थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
