Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सभी अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से ही "उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृतिः हमारी पहचान" के अन्तर्गत 'संस्कृति उत्सव' की शुरूआत की गई है।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



आज दिनांक 16.01.2026 को हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई (संभल)* में उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं की समृद्ध परम्पराओं से जुड़े हुये कलाकार अधिकांशतया परम्परागत संगीत घरानों से शिक्षा के सभी अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से ही "उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृतिः हमारी पहचान" के अन्तर्गत 'संस्कृति उत्सव' की शुरूआत की गई है।


 विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृति उत्सव 2025–26 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय संस्कृति, लोक कला, लोकगीत एवं लोक नृत्य से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएँ जनपद स्तर पर आयोजित की गईं।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में खुशी एवं नंदिनी ने प्रथम स्थान तथा मिष्टी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में

नंदिनी कुशवाहा – प्रथम स्थान

आयुषी – द्वितीय स्थान

अर्पित ठाकुर – तृतीय स्थान

लोक वादन में उमेश कुमार (काशीपुर), हिमांशी एवं जयश्री ने प्रतिभाग किया।

लोक गायन में शिवानी दीक्षित, नैंसी एवं मोहिनी शर्मा ने प्रतिभाग किया।

समूह गायन प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान – सरस्वती कन्या जूनियर विद्यालय

द्वितीय स्थान – हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई संभल

तृतीय स्थान – बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला संभल

 कार्यक्रम में माननीय* मुख्य विकास अधिकारी महोदय, श्रीमती मंजू दिलेर पूर्व  दर्जा प्राप्त मंत्री, जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा देवी चौहान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका श्रीमती सुधा राय, श्रीमती नूतन एवं श्रीमती ममता रानी ने निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies