Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




 इस क्रम में आज दिनांक 21.01.2026 को विभागीय टीम द्वारा बहजोई स्थित मीट शॉप्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कादरी चिकन शॉप एवं आजाद चिकेन शॉप में साफ़ सफाई मानक के अनुसार ना पाए जाने एवं संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006, नियम व विनियम-2011 की अनुसूची-4 में निहित प्राविधानों के अनुसार नहीं पाया गया जिसके क्रम में नोटिस निर्गत किया गया।

इसके अतिरिक्त नौशाद पुत्र निजामुद्दीन एवं शमा ए करीम होटल बहजोई द्वारा मौके पर खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके क्रम में दोनों प्रतिष्ठान का संचालन तत्काल बंद कराया कराया गया एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विभागीय टीम में मानवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त खाद्य ॥ के नेतृत्व में राजीव कुमार, राजेश कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies