थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को शादी करने के लिए बहला-फुसला कर भगा ले जाने से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपृहता बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना रेहरा बाजार दिनांक 04.जनवरी.2026 को वादिनी थाना रेहरा बाजार, बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर तहरीरी सूचना दी गई कि वादिनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 05/26 धारा 137(2) /87BNS बनाम आकाश यादव पुत्र मंगरे यादव निवासी दौलताबाद ग्रन्ट थाना रेहरा बाजार बलरामपुर पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार श्री दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व आज दिनांक 05.जनवरी.26 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/26 धारा 137(2) /87BNS से सम्बन्धित अपृहता की बरामदगी करते हुए मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र मंगरे यादव निवासी दौलताबाद ग्रन्ट थाना रेहरा बाजार को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण
1-उ0नि0 आशीष सिंह
2-हे0का0 नवीन पाण्डेय
3-म0का0 पूनम यादव
