Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के चार लाख ग्यारह हज़ार पांच सौ रुपया नगद रुपये, आभूषण व अन्य सामान बरामद

 चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के चार लाख ग्यारह हज़ार पांच सौ रुपया नगद रुपये, आभूषण व अन्य सामान बरामद 



गोरखपुर थाना गीडा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 677/2025 धारा 305, 331(4) भा0न्या0सं0, 2. मु0अ0सं0 707/2025 धारा 305, 331(4) भा0न्या0सं0 व थाना खोराबार पर पंजीकृत 3. मु0अ0सं0 543/2025 धारा 305, 331(4) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अफजाल पुत्र इन्साफ अली निवासी मई थाना चन्दौसी जिला सम्भल व 2. वसीम पुत्र साबिर उर्फ बुद्धा निवासी मई थाना चन्दौसी जिला सम्भल को गिरफ्तार किया गया है । कब्जे से चार लाख ग्यारह हज़ार पांच सौ नगद रुपये , कान का टप्स एक जोडी पीली धातू, अगुठी एक पीस पीली धातू, झुमका एक जोडी पीली धातू, पायल नौ जोडी सफेद धातू, विछिया सात जोडी सफेद धातू एवं एक एअदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । जिसके आधार पर सभी उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2),317(4) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



बताते चलें कि 15 दिसम्बर 2025 की रात में अभियुक्तों द्वारा बन्द घर में घुसकर आभूषण व नगदी चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 707/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है तथा 30 नवम्बर 2025 को अभियुक्तों द्वारा एक बन्द घर में आभूषण, नगदी व अन्य सामान चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 677/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है । 


गिरफ्तारी की टीम-


1. प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय थाना गीडा जनपद गोरखपुर 

2. उप निरीक्षक सरफराज अहमद थाना गीडा जनपद गोरखपुर

3. उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर

4. कांस्टेबल शिवम वर्मा थाना गीडा जनपद गोरखपुर

5. कांस्टेबल दया शंकर पटेल थाना गीडा जनपद गोरखपुर

6. कांस्टेबल अजय चौहान थाना गीडा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies