हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 20 जनवरी 2026*
उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत आज जनपद के कलाकारों द्वारा सभा भवन मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज मुरादाबाद में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा एवं बिजनौर सहित अन्य जिलों के साथ सम्भल जिले के प्रतियोगियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। लोक कला संयोजक (मेरठ प्रांत) की श्रीमती ममता राजपूत द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तर पर हुईं प्रतियोगिता में विजयी कलाकारों द्वारा मण्डल स्तर पर हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें सम्भल जिले के उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप का समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर रहा । जनपद के अन्य कलाकार एकल नृत्य में धेड़ीया नृत्य प्रस्तुत किया सरस्वती माध्यमिक उच्चतम विद्यालय की छात्रा कु.नंदीनी कुशवाहा, एसएम कॉलेज की छात्रा कु. शिवानी गायन प्रतियोगिता में प्रथम रहीं। यह सभी कलाकार राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में लखनऊ के लिए चयनित किए गए हैं।
विजयी कलाकारों द्वारा कलक्ट्रेट सभागार पर जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया से मुलाकात की जिलाधिकारी द्वारा सभी विजयी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं एवं राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए प्रेरित किया।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

