Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल को मिली सौगात ,योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत ₹606.61 लाख से निर्मित 33/11 केवी 2×5 एम. वी. ए विद्युत उपकेंद्र कमालपुर विद्युत वितरण खण्ड चंदौसी का मा.प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल को मिली सौगात ,योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत ₹606.61 लाख से निर्मित 33/11 केवी 2×5 एम. वी. ए  विद्युत उपकेंद्र कमालपुर विद्युत वितरण खण्ड चंदौसी का मा.प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया लोकार्पण


विद्युत उपकेंद्र कमालपुर से 20 गांव के विद्युत उपभोक्ताओं को होगा लाभ निर्बाध रूप से लोगों को प्राप्त होगी विद्युत तथा विद्युत ओवरलोड से भी मिलेगी राहत



सम्भल ( बहजोई) 25 फरवरी 2026

आज  पश्चिमांचल  विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2024- 25 के अंतर्गत जनपद में ₹606.61 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नवनिर्मित 33/11 केवी 2 × 5  एम. वी. ए 

विद्युत उपकेंद्र ग्राम कमालपुर ( विकासखण्ड बहजोई) विद्युत वितरण खंड चंदौसी का लोकार्पण कार्यक्रम  विकासखण्ड बहजोई के ग्राम कमालपुर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मा प्रभारी मंत्री/ मा. राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन  श्री धर्मवीर प्रजापति जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व एम एल सी श्री परमेश्वर लाल सैनी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खडग़वंशी तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर रहीं । 

     कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि  द्वारा  विद्युत उपकेंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। मा. प्रभारी मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम यार्ड का अवलोकन किया तथा अधीक्षण अभियंता  विद्युत हिमांशु वार्ष्णेय द्वारा  विद्युत उपकेंद्र के विषय में जानकारी प्रदान की।मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा बटन दबाकर फीडर चालू कर  विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। 

      जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र  पैंसिया  एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई  द्वारा मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री / मा. राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति का एक पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया तथा  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष  श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया। अन्य अतिथियों का भी स्वागत सम्मान किया गया। 

       अधीक्षण अभियंता हिमांशु वार्ष्णेय द्वारा बताया  कि  योजना बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत ₹606.61 लाख से निर्मित होने वाले नवनिर्मित 33/11 केवी 2×5 एम.वी. ए  विद्युत उप केन्द्र  कमालपुर  विद्युत वितरण केंद्र चंदौसी से लगभग  बहजोई विकास खण्ड  के लगभग 20 गाँव जोड़े गये हैं। लगभग 4000 उपभोक्ताओं को इससे लाभ प्राप्त होगा तथा विद्युत आपूर्ति में राहत मिलेगी तथा 5-5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं इससे प्रत्यक्ष  एवं अप्रत्यक्ष रूप से  विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा होगा । 

    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी ने अपने संबोधन में कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा.मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। इस  नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े ग्राम के लोगों को फायदा होगा। 

    भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सबके हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इससे  विद्युत लोड़ कम होगा तथा आपको भरपूर बिजली प्राप्त होगी। मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्युत केंद्र बनने से इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा काम हुआ है हमारी सरकार मा.योगी जी के नेतृत्व में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़कें, विद्युत,पानी आदि के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। मा. मुख्यमंत्री जी ने  प्रदेश की  जनता को हर चिंता से मुक्त किया है। हर घर हर परिवार आगे बढे उस सोच के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। 

   जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा  धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्युत  उपकेन्द्र बनने से सबको फायदा होगा उन्होंने विद्युत सखी के महत्व के विषय में भी जानकारी दी । उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में विद्युत सखी ,बैंक सखी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले उस पर कार्य  करना चाहिए और उन्होंने कहा कि मंत्री जी द्वार जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका  अक्षरशः पालन किया जाएगा। 

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा  जिला विकास अधिकारी राम आशीष,पूर्व एम एल सी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर, अधीक्षण अभियंता विद्युत हिमांशु वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता विद्युत चंदौसी दिनेश कुमार,एसडीओ अखिलेश कुमार एवं  भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies