हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलक्ट्रेट सभागार में मा. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर की गयी प्रेस वार्ता
सम्भल ( बहजोई) 07 फरवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति जी की अध्यक्षता में केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि महिला शक्ति केन्द्रीय वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण जी द्वारा यह नौवां बजट पेश किया गया है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और वह पहली महिला हैं जिन्होंने नौवीं बार केंद्रीय बजट को पेश किया है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने, नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने और समावेशी विकास सबका साथ सबका विकास पर आधारित यह बजट पेश किया गया है। यहां नयी कर व्यवस्था में स्लैब में कोई बदलाव नहीं है धारा 47a के तहत 12 लाख प्रति आय पर कोई कर देय नहीं होगा। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है सर्विस करने वालों के लिए । उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा पर लगने वाले टीसीएस को 5% से घटकर 2% किया गया है यह बहुत बड़ी राहत विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए मिली है विदेश में शिक्षा और इलाज के लिए भेजे जाने वालों को भी टीसीएस 5% से घटकर 2% किया गया है जो की 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के लिए ₹1.63 लाख करोड़ का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। यह किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत है एआई टूल्स भी लॉन्च किया जाएगा जो फसल प्रबंधन मौसम की चेतावनी और सरकारी योजनाओं का सटीक जानकारी प्रदान करेगा उन्होंने कहा कि चंदन की खेती के लिए भी प्रोत्साहन योजना लाई गई है । मछुआरा समुदाय के लिए 500 जलाशयों अमृत सरोवरों का एकीकृत क्रियान्वयन किया जाएगा। ग्रामीण महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह के उत्पादन की बिक्री के लिए विशेष मार्ट स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में 07 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। औद्योगिक केन्द्रों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगे ताकि उद्योग और शिक्षा का बेहतर तालमेल हो सके। पीएम आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए घरों के निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है । शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण विशेष कर एसटीईएम शिक्षा के लिए तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के अंतर्गत 17 कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त किया गया है।
मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा केन्द्रीय बजट 2026-27 के अन्य विशेष बिन्दुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला विकास अधिकारी राम आशीष,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर,पूर्व एम एल सी परमेश्वर लाल सैनी,नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, जिला महामंत्री भाजपा कमल कुमार कमल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकुल रस्तोगी, भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू चाहल , ब्लॉक प्रमुख पवांसा प्रतिनिधि ह्र्देश यादव एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)