हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
तहसील सम्भल के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।
शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
संभल (बहजोई) 21 फरवरी 2026
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में तहसील सम्भल के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।
आज तहसील सम्भल में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण शीघ्र एवं निचले स्तर पर कर दिया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत संभल, जीएमडीआईसी,अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना निरीक्षक को स्पष्टीकरण जारी करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार प्रजापति की शिकायत कि कानूनगो द्वारा आराजी की निशान देही नहीं की जा रही है पर जिलाधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने पर संबंधित कानूनगो संभल नगर क्षेत्र पंकज गुप्ता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी सम्भल रामानुज, क्षेत्राधिकारी सम्भल कुलदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज बिश्नोई सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

