हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल- जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म रक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 21.2.2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहजोई व गोविंद बल्लभ पंत प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र चंदौसी की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का सामना करने में सक्षम हों। प्रशिक्षक सुरेश कुमार, रितेश, संतराम व महिला खिलाड़ी पूर्वी राघव ने छात्राओं को टर्निंग किक, साइड फेस किक, हुक पंच की ट्रेनिंग दी। सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं बड़ी ही लगन से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हैं तथा काफी संख्या में उपस्थित हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृति , मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया, जिससे बालिकाओं/ महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और पात्र महिलाओं/बालिकाओं को योजनाओं का लाभ मिल सके l
चंद्र भूषण
जिला परिवीक्षा अधिकारी
सम्भल

