हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओ को दिया गया आत्मरक्षा व योग प्रशिक्षण
सम्भल- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 27-2-2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सम्भल व पूर्व प्राथमिक विद्यालय पतरौआ की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला भी कर सकें, ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेश कुमार व महिला खिलाड़ी ब्लैक बैल्ट होल्डर रेखा ने सभी बालिकाओं को वन हैंड सेल्फ डिफेंस, टू हैंड सेल्फ डिफेंस, एल्बो अटैक, फिंगर अटैक का अभ्यास कराया। ग्रामीण अंचल की बालिकाएं पूरी लगन से मार्शल आर्ट सीख रही हैं। सतह ही विद्यालय के शिक्षकों को भी अभ्यास कराया जा रहा है ताकि कैंप के बाद भी बालिकाओं को निरंतर अभ्यास कराया जा सके। ताइक्वांडो कोच रेखा ने बताया कि हर बालिका हो कम उम्र से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी चाहिए।ग्रामवासियों ने भी सरकार की इस योजना की तारीफ की कहा कि अब हमारे गांव की बालिकाएं भी अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो गई हैं। छात्राओ को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार और महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजना यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, गुड़ टच एवं बैड टच, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बसल श्रम के दुष्प्रभावों आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और अन्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।
चन्द्र भूषण
जिला प्रोबेशन अधिकारी
संभल
