ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
कुसम्ही जंगल में महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र
गोरखपुर कुसम्ही जंगल (एम्स थाना क्षेत्र) में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। यहां दो पहिया वाहन सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिलाएं बुढ़िया माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान जंगल के सुनसान हिस्से में घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिलाओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है।
