हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 25 मार्च 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के निर्देश पर जनपद के जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मा. विधायक सम्भल श्री इकबाल महमूद द्वारा की गयी।
जिसमें जनप्रतिनिधियों ने विद्युत से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं को रखा मा.विधायक संभल श्री इकबाल महमूद ने विद्युत की समस्या के विषय में अवगत कराया उन्होंने कहा कि विद्युत के ट्रांसफार्मर जहां खराब हो जाते हैं वहां समय से ठीक नहीं होते उसको लेकर विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए।
माननीय विधायक गुन्नौर श्री राम खिलाड़ी यादव ने विद्युत की समस्या के विषय में जानकारी दी उसको निस्तारण करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया। मा. विधायक गुन्नौर द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाई जाने का मुद्दा भी रखा जिस पर मुख्य अभियंता विद्युत विभाग द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के शत प्रतिशत फोन उठाएं अगर किसी परिस्थिति में फोन नहीं उठा पा रहे हैं तो कॉल बैक कर उनकी समस्याओं को सुने।
नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई श्री राजेश शंकर राजू ने विद्युत की समस्या को रखा उन्होंने कहा कि बहजोई के नजदीक बिजली घर को यथाशीघ्र संचालित किया जाए जिससे विद्युत आपूर्ति में कोई कमी ना रह सके।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां विद्युत विभाग से संबंधित निर्माणाधीन कार्य हैं उनका समय रहते ठीक कराया जाए ट्रांसफार्मर की जो कमियां हैं उनको भी दूर कर जाए इसको प्रत्येक दशा में देख लें। साथ ही साथ विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता द्वारा गत वर्ष में बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु विभाग की तरफ से कराए गए विकास कार्यो के बारे में भी अवगत कराया गया और प्रस्तावित कार्यो के बारे में संक्षेप में बताया गया ।
मुख्य अभियंता द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जनता की शिकायतों को सुनने और अतिशीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया गया
इस अवसर पर सम्भल सांसद प्रतिनिधि श्री ममलूकुर्रहमान बर्क , विधायक संभल माननीय श्री इकबाल महमूद , विधायक गुन्नौर माननीय श्री राम खिलाड़ी यादव , सहित विद्युत विभाग से मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया मुरादाबाद क्षेत्र, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई श्री राजेश शंकर राजू, नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी अधीक्षण अभियंता मंडल सम्भल हिमांशु वार्ष्णेय एवं अधिशासी अभियंता सम्भल, अधिशासी अभियंता चंदौसी, अधिशासी अभियंता बबराला, एवं उपखंड अधिकारी बहजोई , अवर अभियंता बहजोई उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)