हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज से रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की 9 दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ*
सम्भल ( बहजोई) 18 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का आज (18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक )आयोजित होने वाले कार्यक्रम का रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू तथा ब्लॉक प्रमुख बनिया खेड़ा डॉ सुगंधा सिंह तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी रहे।
सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ सुगंधा सिंह जी ग्राम पंचायत भवन के जय भोले स्वयं सहायता समूह की दीदी श्रीमती सुनीता जी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्यान विभाग, पीएम सूर्य घर योजना, आईसीडीएस विभाग ,पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग,उद्योग विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से संबंधित लगायी गयी स्टालों का अवलोकन किया ।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा लखनऊ से उत्तर प्रदेश के अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक *नवनिर्माण के 9 वर्ष का विमोचन मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा किये जाने का सजीव प्रसारण रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चल रही सरकार में सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही मजबूत हुई है।सरकार हर क्षेत्र में बहुत अच्छे से कार्य कर रही है । इन 9 साल में गरीबों का विकास करने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने नवनिर्माण के 9 वर्ष पर बहुत विस्तृत रूपरेखा उत्तर प्रदेश वासियों के समक्ष रखी है ।उत्तर प्रदेश के पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिणी जिलों में जो सड़क कनेक्टिविटी आज आप देख रहे हैं वह उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए बहुत बड़ा परिवर्तन है। गांव में स्टेट ट्रांसफोरमेशन कमीशन के माध्यम से हर गांव में 20 या बड़े गांव में 25 गरीबों को सभी योजनाओं से धीरे-धीरे लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर भी चर्चा की । मुख्य विकास अधिकारी ने इन 9 वर्षों में जनपद संभल में हुए विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉक्टर सुगंधा सिंह द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि आज शासन के 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं यह हर्ष का विषय है 9 वर्ष में प्रदेश में काफी बदलाव आया है आज बहन बेटियां निश्चिंत होकर घर से बाहर निकल रही हैं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। किसान सम्मान पा रहे हैं और उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को स्किल सिखाएं ताकि आगे चलकर वह नौकरी के पीछे ना जाकर स्वरोजगार कर सकें और उन्होंने कहा कि हमारा देश सबसे युवा देश है अगर हम लोग अपनी उर्जा सही जगह लगाएंगे तो हम बहुत कुछ बेहतर कर सकते हैं।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी द्वारा भी संबोधित किया गया उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के ने…
.jpeg)
