हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 19 मार्च 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई जिलाधिकारी डॉ.राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अन्तर्गत पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बिन्दुओं पर क्या अनुपालन हुआ उस पर चर्चा की गयी।
सर्वप्रथम जननी सुरक्षा योजना को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा एफआरयू,तथा एचएमआईएस पोर्टल पर एएनसी जांच, प्रसव तथा टीकाकरण, आरसीएच फीडिंग, सीएचओ द्वारा ई संजीवनी ओपीडी की स्थिति पर विकास खण्ड वार पर चर्चा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव का डेटा एएनएम वार निकाला जाए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर चर्चा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना पर कार्य करें तथा सीएचओ तथा एएनएम को प्रेरित करें।
आभा आईडी को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डिलीवरी प्वाइंट को बढाना सुनिश्चित करें।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एनटीईपी,ई संजीवनी कोल्ड चेन, पर भी चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा की आशाओं को किट वितरण की जाए जिससे वह अपना काम समय से कर सकें।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की उन्होंने ने कहा कि आयुष्मान की प्रगति में बढ़ोतरी लाई जाए।
वीएचएसएनडी सत्र को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेंद्र सैनी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज विश्नोई, समस्त एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

.jpeg)