Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

न्यायालय, राजस्व, चकबंदी वाद एवं चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल ( बहजोई) 16 मार्च 2026*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर/ न्यायालय, राजस्व, चकबंदी वाद एवं चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आबकारी  की रैंक सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाट माप विभाग को पेट्रोल पम्प के सत्यापन को लेकर निर्देशित किया। औषधि निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि रैंक खराब न हो यह सुनिश्चित किया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लाइसेंस लंबित  न रहें यह सुनिश्चित किया जाए। 

एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रेड सर्टिफिकेट लम्बित न रहें। धारा 80 को लेकर 45 दिन से ऊपर लम्बित वाद को लेकर चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। धारा 34 एवं धारा 24 तथा धारा 67 एवं धारा 116 को लेकर चर्चा की तथा संबंधित को रैंक में सुधार के लिए निर्देशित किया और संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि रैंक में सुधार हो नहीं तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। विभिन्न विभागों की वसूली एवं आर सी को लेकर भी चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने अवशेष वाद को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अवशेष वाद दिसम्बर माह से कम हों यह सुनिश्चित किया जाए। 

   इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार एवं डिप्टी कलक्टर रामानुज, डिप्टी कलक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा, एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies