Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

कुशीनगर आज दिनांक 21.मार्च.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा ईद-उल-फितर त्योहार के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद लोगों से वार्ता की गयी तथा त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारीगणों को सर्तकता पूर्वक ड्यूटी करने व ईद-उल-फितर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कुशीनगर पुलिस इस बात के लिये प्रतिबद्ध है कि ईद-उल-फितर का त्योहार जनपद कुशीनगर में पूरी तरह से शान्तिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies