हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
छपरा के ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी
जिसमें चालक सहित कुल 12 लोग सवार
04 व्यक्ति की घटना स्थल पर हुई मौत, 04 सदर अस्पताल में भर्ती
छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ सिंह कॉलेज से आगे ब्रह्मपुर-रिविलगंज रोड पर बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त पिकअप वाहन ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था, जिसमें चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक द्वारा सड़क पर गिरे 04 लोगों को कुचलते हुए फरार हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना में कुल 04 लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है तथा 04 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं 02 लोगों को मामूली चोट आई है तथा 02 अन्य सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटना मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन कर आई-रेड एवं ई-साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड किया गया है। अज्ञात ट्रक एवं उसके चालक की पहचान हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। घायल एवं मृतक व्यक्तियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया गया तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
.jpeg)
