बेटी ही निकली घर की गद्दार, प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश, डिजिटल लॉकर ने खोल दी पूरी पोल......!!
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 20 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
जिस बेटी पर परिवार सबसे ज्यादा भरोसा करता था, वही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर घर लुटवाने की मास्टरमाइंड निकली।
पीतल कारोबारी इमरान के घर में 11 मई की रात डकैती डाली गई। बदमाश एक करोड़ 20 लाख रुपए कैश और सोने के 6 तोले जेवरात लूटकर ले गए।
खुलासा हुआ है कि यह डकैती कारोबारी की बेटी ने बॉयफ्रेंड को बोलकर डलवाई थी।
बेटी अरीबा, बॉयफ्रेंड अरशद वारसी सहित कुलदीप, रवि कुमार, निक्की गिरफ्तार हैं। 47 लाख रुपए रिकवर हुए हैं।
