हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
ग्राम गंगहेटा तहसील सम्भल थाना कैलादेवी में दैवीय आपदा में मृतकों के आश्रितों/ परिजनों से मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा राज्य आपदा राहत कोष के अन्तर्गत 4-4 लाख रुपये धनराशि खाते में पहुंचने के प्रमाणपत्र तथा आपदा राहत सामग्री की प्रदान
सम्भल ( बहजोई) 15 मई 2026
दिनांक 13 मई 2026 को जनपद में आये तेज आंधी तूफान एवं वर्षा से उत्पन्न दैवीय आपदा के कारण तहसील सम्भल थाना कैलादेवी के अन्तर्गत ग्राम गंगहेटा में विद्युत पोल तथा घर की दीवार गिरने से नेमवती पुत्री राजपाल सिंह तथा भगवान सिंह पुत्र वीरे के चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गयी थी। आज मा. प्रभारी मंत्री/ मा. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति जी एवं जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल तथा पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा दैवीय आपदा के कारण मृतकों के घर जाकर उनके आश्रितों / परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राहत राशि प्रदान की।
मा. प्रभारी मंत्री जी सर्व प्रथम भगवान सिंह पुत्र वीरे के घर गये भगवान सिंह की मकान की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से मृत्यु हो गयी थी । प्रभारी मंत्री जी द्वारा आश्रित / परिजनों से भेंट की तथा शोक संवेदना व्यक्त की मा. मंत्री जी ने कहा कि आश्रितों/ परिजनों की जिला स्तर पर सभी संभव मदद की जाए। बच्चों के लिए बाल सेवा योजना के अन्तर्गत मदद किये जाने को लेकर निर्देशित किया। ग्रामीण आवास को लेकर भी संबंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। मा. मंत्री जी द्वारा आश्रितों/ परिजनों को राज्य आपदा राहत कोष के अन्तर्गत ₹4 लाख खाते में पहुंचने का प्रमाण पत्र दिया तथा आपदा राहत सामग्री भी प्रदान की गयी।
इसके उपरांत मा. मंत्री जी द्वारा नेमवती पुत्री राजपाल के आश्रितों / परिजनों के घर गये। नेमवती की विद्युत पोल गिरने से उसकी चपेट में आने के कारण मृत्यु हो गयी थी। मा. मंत्री जी द्वारा उनके आश्रितों/ परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हर सम्भव मदद करने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया तथा राज्य आपदा राहत कोष के अन्तर्गत ₹ 4 लाख खाते में आने का प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा आपदा राहत सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई तथा उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल तथा डिप्टी कलक्टर रामानुज तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

