हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी।
प्रेस विज्ञप्ति
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.05.2026 के सफलता पूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक 02.05.2026 को समय 4.30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विदुषी सिंह के विश्राम कक्ष में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संभल स्थित चंदौसी एर्व शासन के अन्य अधिकारीगण के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी द्वारा आगामी लोक अदालत में विवादों को जल्दी, किफायती और सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने तथा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आये सभी विभागों के पदाधिकारियों के निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिकाधिक उपयुक्त वाद चिन्हित कर समय से प्रस्तुत किए जाएँ तथा आमजन को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरुक किया जाए।
उपरोक्त बैठक के अवसर पर नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चन्दौसी श्री दीपक कुमार जायसवाल, ए.एस.पी. सम्भल श्री कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सम्भल श्री सुधीर कुमार, एस.डी.एम. चंदौसी श्रीमती नीतू रानी, एस.डी.एम. सम्भल श्रीमती निधि पटेल, तहसीलदार चंदौसी श्री रविन्द्र विक्रम, तहसीलदार गुन्नौर श्री रवि सोनकर, एल.डी.एम. सम्भल श्री ललित विज राय, जनपद संभल की विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायत से अधिशासी अधिकारी श्री धर्मराज राम, श्री अमरेश तिवारी, श्री पंकज पवार, फिरोज हैद, खाद्य विभाग से श्री आशीष कुमार आदि उपस्थित रहें। यह जानकारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा दी गई।
(अवधेश कुमार सिंह)
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश
संभल स्थित चंदौसी।
Scanned with OKEN Scanner
2
Crop
Markup
Share
Signature
:
More

