Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

CM ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और YEIDA क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रगति की समीक्षा की, जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक आवागमन के लिए प्रथम चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- CM

 लखनऊ- 


CM योगी ने आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की चौथी बैठक की



CM ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और YEIDA क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रगति की समीक्षा की,


जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक आवागमन के लिए प्रथम चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- CM 


15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए- CM 


इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार पर भी जोर दिया- CM 


आगरा-लखनऊ—पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे और झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण जून माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए- CM 


नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट प्रस्तावित एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब तथा उन्नाव में एक्वा ब्रिज परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि और मत्स्य आधारित उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए आधुनिक प्रोसेसिंग और निर्यात सुविधाएं विकसित की जाएं- CM 


लखनऊ में प्रस्तावित सीड पार्क और टेक्सटाइल पार्क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को प्रदेश के कृषि और औद्योगिक विकास से जोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जाए- CM 


CM ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निवेशकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए,


CM ने सीएम समीक्षा में शामिल परियोजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सेल गठित कर इन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए !!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies