हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं विकास प्रदर्शनी का सफल समापन
सम्भल (बहजोई), 20 जून 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज डी.आर. रिसॉर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी (18 जून से 20 जून 2026) एवं पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन जिलाधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू रहे तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय एवं नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू रहे।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹2,000 की राशि हस्तांतरित की गई। उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू एवं विशिष्ट अतिथियों तथा मुख्य विकास अधिकारी तथा आम जन मानस द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सम्भल जनपद की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, सड़कें बेहतर हुई हैं तथा गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनपद विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित की गईं। साथ ही प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान बंधुओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद एवं कृषि विभाग के जैविक उत्पाद मुख्य अतिथि को भेंट किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री अखिलेश कुमार चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) श्री महेश कुमार, श्री विकास वार्ष्णेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

.jpeg)