Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

डीपीआरसी सम्भल में पंचायत विकास योजना, ओएसआर एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


डीपीआरसी सम्भल में पंचायत विकास योजना, ओएसआर एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ*



सम्भल (बहजोई), 27 जुलाई 2026

 जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं 

उपनिदेशक (पंचायत), मुरादाबाद मण्डल अभय कुमार यादव  की अध्यक्षता में आज जनपद सम्भल के विकास खण्ड सम्भल एवं असमोली के ग्राम पंचायत सचिवों तथा पंचायत सहायकों के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), सम्भल में पंचायत विकास योजना (PDP), ओएसआर (Own Source Revenue) तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आगामी पंचायत विकास योजना (PDP) को गुणवत्तापूर्ण एवं सहभागी दृष्टिकोण से तैयार करने, ओएसआर (Own Source Revenue) के माध्यम से ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, 'मेरी पंचायत, हरित पंचायत' अभियान तथा पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ फैकल्टी निधि पटेल एवं प्रशिक्षकों  शिवानी,संजय एवं बंटी ने विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण देते हुए ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पंचायत विकास से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

— जारी, जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies