यातायात पुलिस बलरामपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान
चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ध्वनि प्रदूषण /मॉडिफाइड साइलेंसर ,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर आज दिनांक 25/जुलाई/2026 को पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री वीरसेन सिंह व ARTO श्री बृजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी यातायात श्री उमेश सिंह मय यातायात पुलिस टीम के द्वारा विशेष यातायात प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रभारी यातायात श्री उमेश सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, उप निरीक्षक राजाराम यादव एवं यातायात टीम द्वारा नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों, फर्जी/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट का उल्लंघन करने वाले वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत चौरासी वाहनों के विरुद्ध कुल दो लाख चौवालीस हजार पांच सौ रुपए के ई-चालान/समन की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने हेतु जागरूक किया गया।

.jpeg)
.jpeg)