Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फिरोजाबाद आगामी पर्व बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी,

 फिरोजाबाद आगामी पर्व बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी,




आज दिनांक 21-08-2026 को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पर्व बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य आगामी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रान्त नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।


बैठक के दौरान आगामी पर्वों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी। अधिकारियों द्वारा उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों से पर्वों के दौरान आने वाली समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।


जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनपद में सभी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने तथा ऐसी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराने की अपील की गयी।


बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रान्त नागरिकों द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies