Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की मोबाइल बरामद

 छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की मोबाइल बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना शाहपुर चोरी/टप्पेबाजी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला उप निरीक्षक माधवी सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 438/2026 धारा 304(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त निक्कू उर्फ राहुल चौहान पुत्र माधव चौहान निवासी 78 चक्सा हुसैन, पचपेडवा, पार्वतीपुरम थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के कब्जे से छिनैती की मोबाइल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 05.सितम्बर.2026 को वादिनी मुकदमा अपने काम पर जा रही थी कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त द्वारा वादिनी का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies