थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों पर की गई धारा 292 बीएनएस की कार्यवाही
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना सादुल्लानगर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थाना अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.सितम्बर.2026 को थाना सादुल्ला नगर पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के पास खुले में शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों को थाने पर लाकर अन्तर्गत धारा 292 BNS चलानी भरकर हिदायत मुनासिब कर छोड़ा गया व संदिध वाहन/व्यक्ति के सम्बंध में चेकिंग की गई जिसमें 23 वाहन से 22000 रु0 का ई चालान किया गया।
