Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लंबित मजदूरी के मामलों में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई दो प्रकरणों में श्रमिकों को ₹1,49,268 की बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर


 


लंबित मजदूरी के मामलों में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई


दो प्रकरणों में श्रमिकों को ₹1,49,268 की बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया


सम्भल, 01 सितम्बर 2026

श्रमिकों की लंबित मजदूरी के भुगतान को लेकर प्राप्त शिकायतों पर श्रम विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल सम्भल द्वारा मजदूरी भुगतान अधिनियम के अंतर्गत प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सेवायोजक पक्ष से वार्ता कर श्रमिकों की बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया।

पहले प्रकरण में श्रमिक श्रीमती ममता एवं अन्य की शिकायत पर सहायक श्रम आयुक्त रामलखन पटेल द्वारा सेवायोजक पक्ष प्रगमैटिक इन्फ्रा प्रा. लि. के स्वामी/प्रतिनिधि से वार्ता कराई गई। वार्ता के उपरांत दोनों पक्षों के मध्य सहमति बनी, जिसके तहत सेवायोजक पक्ष द्वारा श्रमिकों ममता, बृजभूषण, हरदयाल, मातादीन, महेश, रतीराम, अनिल, यथोदा, इन्द्रा, पूजा एवं तुलसा को कुल ₹82,000 (बयासी हजार रुपये) की मजदूरी का भुगतान कराया गया।

इसके अतिरिक्त, कार्यालय आए श्रमिकों को आने-जाने के किराये के रूप में ₹4,500 (चार हजार पांच सौ रुपये) का अतिरिक्त भुगतान भी सेवायोजक पक्ष से कराया गया।

इसी क्रम में एक अन्य शिकायत की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता हरनाम सिंह, धर्म सिंह आदि के सेवायोजक पक्ष  मै. अभिलाषा इंटरप्राइजेज पर बकाया वेतन ₹67,268 (सरसठ हजार दो सौ अड़सठ रुपये) का भुगतान श्रमिकों को कराया गया।

मजदूरी का भुगतान प्राप्त होने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने सहायक श्रम आयुक्त रामलखन पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रम विभाग के वाद लिपिक ललित कुमार द्वारा बताया गया कि यदि जनपद में किसी भी श्रमिक की मजदूरी सेवायोजक पक्ष पर बकाया एवं भुगतान लंबित है, तो संबंधित श्रमिक कार्यालय/न्यायालय सहायक श्रम आयुक्त, सम्भल में उपस्थित होकर नियमानुसार वाद दायर कर सकते हैं। ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों को उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies