Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अपर जिलाधिकारी

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अपर जिलाधिकारी


शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी — सीडीओ


सम्भल (बहजोई), 01  सितम्बर 2026


      आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

       बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक, आईजीआरएस पोर्टल तथा हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली आख्या का गहनता से अवलोकन एवं परीक्षण करने के उपरांत ही उसे अपलोड किया जाए, ताकि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

      अपर जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है, उनका स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में ऐसी कोई कमी न रहे, जिसके कारण शिकायतकर्ता द्वारा असंतोष व्यक्त किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंभीरता से कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों की आख्या डिफॉल्टर होने से कम से कम दो दिन पूर्व पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि उसका समय रहते अध्ययन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि उसमें तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से समीक्षा करते रहें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी  सम्भल विकास चंद्र, संबंधित समस्त डिप्टी कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी एवं समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी, आईजीआरएस पटल सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies